फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shubh Muhurta for Diwali Puja from 6:05 to 8:16

दीपावली पर शाम छह बजकर पांच मिनट से सवा आठ बजे तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Wed, 03 Nov 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Shubh Muhurta for Diwali Puja from 6:05 to 8:16
ईशान कोण में करें कलश स्थापना, लक्ष्मी और गणेश की पूजा से मिलेगा विशेष फल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दीपावली त्योहार पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। शाम छह बजकर पांच मिनट से शाम सवा आठ बजे तक पूजा का विशेष मुहूर्त है। विशेष मुहूर्त में पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। पूजा के लिए ईशान कोण में कलश की स्थापना कर लक्ष्मी व गणेश की पूजा करने से विशेष फल मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि दीपावली पर्व पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। पर्व पर सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध तुला राशि में और गुरु व शनि मकर राशि में रहेंगे। सुबह छह बजकर पांच मिनट से अमावस्या शुरू होगी। पूजा का शुभ मूहूर्त शाम छह बजकर पांच मिनट से रात्रि में आठ बजकर 16 मिनट तक रहेगा। उन्होंने बताया कि पर्व पर ईशान कोण में कलश की स्थापना कर गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना कर भगवान का तिलक करके फल-फूल व पान चढ़ाए। कलश में चांदी का सिक्का डालकर कुबेर का आह्वान करें। पूजा में घी का दीपक और भैरव के लिए सरसों तेल का दीपक जलाएं। पूजा करके लक्ष्मी की आरती के उपरांत घर के प्रत्येक कोने में दीपक जलाने चाहिए। त्योहार पर नीले व काले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed