फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   shriji ke jaykaare goonje

श्रीजी के जयकारों से गूंजा साधुवृत्ति आश्रम

Mon, 04 Nov 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
shriji ke jaykaare goonje
श्रीजी के जयकारों से गूंजा साधुवृत्ति आश्रम
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के बडांगांव स्थित साधुवृति आश्रम में विराजमान माताओं का वर्षा योग समापन व पिच्छी परिवर्तन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आश्रम के मुख्य द्वार का उद्घाटन भी किया।

धर्मनगरी बडागांव के प्रसिद्ध पार्श्वनाथ दिगंबर जैन साधुवृति आश्रम में माता 105 वीरमति जी व 105 संतोष मति माता जी विराजमान है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में माताओं के वर्षा योग का समापन एवं पिच्छी परिवर्तन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बलराम नगर दिल्ली निवासी हरीश जैन ने सर्वप्रथम आश्रम के नवनिर्मित द्वार का फीता काटकर उदघाटन किया। इसके बाद उनके परिवार की महिलाओं ने माताओं को वस्त्र, शास्त्र व पिच्छी भेंट की। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से पहुंच महिला, पुरूष श्रद्वालुओ ने बढ चढ कर भाग ले धर्म लाभ उठाया। आश्रम परिसर श्री जी के जयकारो से गूंज उठा। आश्रम के महामंत्री डा राजीव जैन ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस दौरान संजीव कुमार जैन, राजेन्द्र जैन, सतीश जैन, अभय जैन, राहुल जैन, विनय कुमार जैन, पराग जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed