{"_id":"614cc3638ebc3e59df1659b3","slug":"shreeji-s-grand-rath-yatra-taken-out-kahkra-news-mrt5575713137","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली
खेकड़ा। नगर में दशलक्षण पर्व के उपरांत बृहस्पतिवार को भगवान श्रीजी की भव्य रथयात्रा बैंड-बाजे व भजन-कीर्तन के साथ निकाली। महिला-पुरुष श्रद्धालु श्रीजी की जय जयकार कर झूम उठे।
श्रीजी की रथयात्रा में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति, क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा, डीएम राजकमल यादव, सीओ युवराज सिंह, कोतवाली प्रभारी नोवेंद्र सिरोही शामिल हुए। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति, क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने पूजा-अर्चना करके किया। जैन समाज के लोगों ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया।
नगर में दशलक्षण पर्व के उपरांत भगवान श्रीजी की रथयात्रा छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से पूजा-अर्चना के बीच शुरू हुई। जिसमें प्रभु श्रीजी को लेकर रथ में बैठने का सौभाग्य ख्वासी दिनेश जैन, दीपक जैन, चंवर ढुलाने का सौभाग्य सुमेर जैन, सिद्धार्थ जैन, सारथी बनने का सौभाग्य पवन जैन, अजय जैन को प्राप्त हुआ। रथयात्रा दोपहर बारह बजे मंदिर से शुरू होकर छोटा बाजार, बड़ा बाजार, गांधी प्याऊ, पुलिस चौकी चौराहा, गांधी गंज मंडी मार्ग से होते हुए जैन इंटर कॉलेज पहुंची। वहां से शाम चार बजे वापस छोटा बाजार जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा वापसी में ख्वासी बनने का सौभाग्य दिनेश जैन, नमन जैन, सारथी मुनील जैन, अंकुश जैन, चंवर सारथी अंकुश जैन, चुनमुन जैन, नरेंद्र जैन व नितिन जैन बने। रथयात्रा में शामिल बैंडबाजे, भजन कीर्तन मंडली, महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवान श्रीजी की जयजयकार करते आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के गुजरने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्याऊ लगाई। मार्गों पर जगह-जगह धर्म ध्वज, स्वागत द्वार लगाए गए। ये रथयात्रा में चार चांद लगा रहे थे। इस मौके पर जिनेश जैन, सुमेर जैन, नरेश जैन, अजेश जैन, मोहित जैन, आकाश जैन, नितिन जैन, जुगमंदरदास, जनेश्वर दयाल, रीना, रेणू, संगीता, प्राची, सोनिया, मानसी, श्वेता, दिशा, अदिति, दीपा, बीना आदि शामिल रहे।