{"_id":"631cd6507e187c4cae2d3414","slug":"shreeji-riding-on-the-chariot-it-rained-flowers-baghpat-news-mrt604719764","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीजी रथ पर सवार, फूलों की हुई वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीजी रथ पर सवार, फूलों की हुई वर्षा
विज्ञापन
छपरौली में भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकालते श्रद्घालु
- फोटो : BAGHPAT
बागपत, छपरौली/अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा छपरौली में पर्युषण महापर्व के अवसर पर शनिवार को श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यात्रा में कलाकार और श्रद्धालु बैंडबाजों और डीजे की धुनों पर नृत्य किया।
रथयात्रा कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार से टांडा-बड़ौत मार्ग से होते हुए जैन धर्मशाला पर पांडुक शिला पर श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन कर के बाद श्री महावीर जैन मंदिर पर आकर संपन्न की गई। रथ यात्रा में वीरसैन जैन, सुबोध जैन, मनोज जैन सौधर्म इंद्र, लाला नेमचंद जैन, मोनू जैन सारथी, लाला जयचंद राय, सुनील जैन कुबेर इंद्र, लाला नत्थू लाल, निश्चल जैन, राजू जैन व दीपक जैन सानत इंद्र बनने का सौभाग्य मिला। रथ यात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
रथ यात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम में राजेश जैन, अखिल जैन, राजीव, पीयूष, राहुल जैन, मुनेंद्र जैन, शुभम जैन, सौरभ मौजूद रहे। उधर कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में पंडित चंद्रभान जैन के निर्देशन में पूजा हुई। पंडित चंद्रभान ने कहा कि क्षमावाणी का पर्व सौहार्द और सद्भावना का पर्व है। एक-दूसरे से क्षमा मांगकर मन के द्वेष को दूर किया जाता है। मौके पर संजय जैन, पराग जैन, महेश जैन, प्रवीण चंद जैन, सक्षम, मुकेश, सुनील कुमार, सुधा, दीपा, माया, रेनू, दीप्ति, शोभा, प्रभा मौजूद रहे।