फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Should have talked to big farmer leaders before alliance: Naresh Tikait

गठबंधन से पहले बड़े किसान नेताओं से बात करनी चाहिए थी : नरेश टिकैत

Sat, 09 Mar 2024 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Should have talked to big farmer leaders before alliance: Naresh Tikait
बिनौली (बागपत)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि राजनैतिक पार्टियों के गठबंधन तो होते रहते हैं, और टूटते रहते हैं। भाकियू राजनैतिक पार्टी नहीं है। भाकियू ने हमेशा किसानों के हकों की लड़ाई लड़ने का कार्य किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जिवाना गांव में स्थित श्री सिद्ध गुरु नीलकंठ आश्रम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। उन्होंने आश्रम के सिद्ध गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया। आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भाजपा रालोद के गठबंधन के बारे में कहा कि राजनैतिक पार्टियों के गठबंधन होते रहते हैं, और टूटते रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गठबंधन करने से पहले बड़े किसान नेताओं से बातचीत करनी चाहिए थी। भाकियू राजनैतिक पार्टी नहीं है। भाकियू को कोई फर्क नहीं पड़ता किसका गठबंधन किससे हो रहा है। भाकियू ने हमेशा किसानों के हक़ों की लड़ाई लड़ी है और कोई भी सरकार हो किसानों के लिए भाकियू की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed