{"_id":"62daf6903b34a00952417293","slug":"shot-a-young-man-returning-from-dairy-in-mansoorpur-baghpat-news-mrt598095979","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर में डेयरी से लौट रहे युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर में डेयरी से लौट रहे युवक को गोली मारी
विज्ञापन
मंसुरपुर में ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत, चांदीनगर। मंसूरपुर गांव में डेयरी से लौट रहे युवक को गोली मार दी। गोली चलने की आवास सुनकर मौके पर पहुंचे उसके पिता और चाचा के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने घायल को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसको मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों ने रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया।
मंसूरपुर गांव के रहने वाले सूरजबली ने बताया कि उसका भतीजा विपिन (35) पुत्र ओमपाल डेयरी में शुक्रवार शाम दूध देकर घर आ रहा था। जिसे रास्ते में गांव के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घेर लिया और तमंचा सटाकर गोली मार दी।
सूरजबली ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह अपने भाई ओमपाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। सूरज का कहना है कि गोली मारने वाले के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश भी दी, लेकिन हमलावर नहीं मिले।
विज्ञापन
2011 में हुई थी विपिन के भाई की हत्या
सूरजबली ने बताया कि वर्ष 2011 में विपिन के भाई अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से उनके बीच रंजिश चली आ रही है। मुकदमे को लेकर पहले कई बार उन्हें धमकी भी दी गई।
----------
कोट...
मंसूरपुर गांव में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं। घायल युवक के परिजनों ने रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विजय चौधरी, सीओ खेकड़ा।