{"_id":"61b8e163e72fd30ef5711b51","slug":"shopkeepers-entangled-with-the-authority-s-team-reached-to-seal-krishna-market-baraut-news-mrt5690716114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा मार्केट को सील करने पहुंची प्राधिकरण की टीम से उलझे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा मार्केट को सील करने पहुंची प्राधिकरण की टीम से उलझे दुकानदार
विज्ञापन
बड़ौत की औद्योगिक पुलिस की चौंकी पर प्राधिकरण की टीम का धेराव करते दुकानदार व हंगामों को शांत कर?
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस बल की मौजूदगी में टीम और दुकानदारों में नोकझोंक
मामला बढ़ता देेख तीन दिनों का अल्टीमेटम देकर लौट गई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित श्री कृष्णा मार्केट को मंगलवार को सील करने पहुंची प्राधिकरण की टीम के साथ दुकानदार उलझे गए। मामला बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल की मौजूदगी में भी प्राधिकरण के एई और दुकानदारों में जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में प्राधिकरण की टीम दुकानदारों को तीन दिन में दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम देकर लौट गई।
मंगलवार को बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम में शामिल एई अरविंद शर्मा, जेई निखिल भट्ट व आरके जैन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित श्री कृष्णा मार्केट पहुंचे और दुकान को सील लगाने की बात कहते हुए बंद कराने लगे। दुकानदार एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट 2011 में बनाई गईी थी, जिसमें 62 दुकानें हैं। दुकानों के निर्माण से लेकर उनके तहसील में बैनामे की कार्रवाई होती रही, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब दुकानदार लाखों रुपये लगाकर रोजगार चला रहे है तो प्राधिकरण के अधिकारी बिना वजह दुकान बंद कराने को कहने लगेे। आरोप लगाया कि 2019 में प्राधिकरण की टीम ने 20 बंद दुकानों पर सील लगाई थी, जबकि 30 खुली दुकानों को सीलिंग की कार्रवाई से बाहर रखा था। अब अधिकारी मनमाने तरीके से पूरे मार्केट पर सील करना चाहते हैं, जिसका डटकर विरोध किया जाएगा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में टीम व दुकानदारों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में टीम तीन दिन का समय देकर लौट गई। उधर, दुकानदारों ने इस मामले को लेकर डीएम से मिलने का निर्णय लिया। विरोध करने वालों में अर्जुन उज्ज्वल, उदयवीर, शमशाद, रिजवान सतेंद्र सिंह, रमेश, श्योवीर सिंह, वीरपाल, ओमवीर शामिल रहे।