फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shooting range will be made in sugar mill with one million rupees

Baghpat News: शुगर मिल में दस लाख रुपये से बनेगी शूटिंग रेंज

Mon, 03 Apr 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 03 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shooting range will be made in sugar mill with one million rupees
बागपत। जिला मुख्यालय पर युवाओं को शूटिंग रेंज की सुविधा के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना से दस लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। जिससे बागपत चीनी मिल परिसर में दस मीटर पिस्टल शूटिंग रेंज स्थापित की जाएगी। जहां युवा सटीक निशाना लगाना सीख सकेंगे और वह खेलों में आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शूटिंग रेंज की सुविधा नहीं होने पर युवाओं को बड़ौत, जौहड़ी, मेरठ, दिल्ली या फिर अन्य स्थानों का रुख करना पड़ रहा है। इसके अलावा कुछ युवाओं को दूसरे जिलों में रहकर ही शूटिंग का अभ्यास करना पड़ता है। जिसमें खर्चा अधिक होने के कारण कुछ युवा अभ्यास करने से वंचित रह जाते हैं। युवाओं की समस्या को देखते हुए त्वरित आर्थिक विकास योजना से बागपत चीनी मिल परिसर में दस मीटर पिस्टल शूटिंग रेंज की सुविधा के लिए प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को भेजा। जिस पर अफसरों की मंजूरी मिलने के बाद त्वरित आर्थिक विकास योजना से दस लाख रुपये बजट जारी कर दिया गया। जिसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने शूटिंग रेंज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी और निविदा भी जारी कर दी।
विज्ञापन

- घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा
मुख्यालय पर शूटिंग रेंज की सुविधा मिलने से युवाओं को घर से दूर या दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। युवा अपने घर पर रहकर ही शूटिंग का अभ्यास कर सकेंगे। इससे शूटिंग सीखने के इच्छुक युवाओं के अभिभावकों की जेब पर पड़ने वाला खर्च भी कम होगा। - प्रियांशु
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुविधा मिलेगी तो निखरेगी प्रतिभा
युवाओं को जिला मुख्यालय पर शूटिंग रेंज की सुविधा मिलने से कई गांवों के युवा अभ्यास कर सकेंगे। जिससे क्षेत्र की प्रतिभाएं निखरेंगी और जिले का नाम रोशन होगा। - आकाश शर्मा।

- वर्जन-
त्वरित आर्थिक विकास योजना से शूटिंग रेंज के लिए दस लाख रुपये का बजट प्राप्त हो गया है। जिससे चीनी मिल परिसर में शूटिंग रेंज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - हबीबुल्ला, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed