फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shooter Varun Tomar has won gold medal in Asia Olympic qualification match in Jakarta

UP: निशानेबाज वरुण तोमर ने जकार्ता में जीता गोल्ड, देश को दिलाया पेरिस ओलंपिक का टिकट, गांव में खुशी का माहौल

Mon, 08 Jan 2024 07:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Jan 2024 07:53 PM IST
सार

Baghpat News : निशानेबाज वरुण तोमर ने जकार्ता में गोल्ड जीता मेडल है। अब वरुण तोमर 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स में निशाना साधेंगे।

विज्ञापन
Shooter Varun Tomar has won gold medal in Asia Olympic qualification match in Jakarta
वरुण तोमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में दोघट क्षेत्र के गढ़ी कांगरान गांव के निशानेबाज वरुण तोमर ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए एशिया ओलंपिक क्वालीफाई मैच में टीम व व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश को पेरिस ओलंपिक का टिकट दिलाया है। अब वरुण 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स में निशाना साधेंगे।

विज्ञापन


गढ़ी कांगरान गांव निवासी शिक्षक विशेष कुमार ने बताया कि जकार्ता में पांच से 18 जनवरी तक एशिया ओलंपिक क्वालीफाई मैच चल रहे हैं। प्रतियोगिता में उनके पुत्र वरुण तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में निशाना साधा। वरुण ने टीम व व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया और पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल किया। नौ जनवरी को उसका एक और मैच होगा।

विज्ञापन

इसके बाद वह 12 जनवरी को गांव वापस लौटेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले वरुण तोमर ने भोपाल में 2023 में 20 से 23 मार्च तक आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भाग लिया था। जिसमें उसने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत में कांस्य पदक, जबकि मिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। वरुण तोमर को पेरिस ओलंपिक का टिकट मिलने की जानकारी मिलने से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी

फुफेरे भाई ओलंपियन सौरभ चौधरी को देखकर शुरू की थी निशानेबाजी
निशानेबाज वरुण तोमर के पिता विशेष कुमार व माता पम्मी चौधरी दोनों शिक्षक हैं। वरुण ने छह साल पहले अपने फुफेरे भाई मेरठ के कलीना गांव के सौरभ चौधरी को देखकर शूटिंग शुरू की। सौरभ ने देश के लिए काफी पदक जीते हैं और वह ओलंपिक तक देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उसके बाद वरुण भी लगातार आगे बढ़ते गए और उन्होंने इस साल मिस्त्र में हुए शूटिंग विश्वकप में पदक जीते थे। वरुण की उपलब्धि पर परिवार के साथ ही गांव के लोग भी काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed