फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shooter Rekha Dhaka has won more than six medals in just six months after the shooter Dadi Chandro Tomar in Baghpat

यूपी: बागपत की नई शूटर दादी का कमाल, छह माह में झटके आधा दर्जन से अधिक मेडल, पढ़िए संघर्ष की पूरी कहानी

Fri, 26 Nov 2021 06:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Nov 2021 06:15 PM IST
सार

बागपत में शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के बाद एक और नया चेहरा सामने आया है। अब शूटर दादी रेखा ढाका ने माह में आधा दर्जन से अधिक मेडल जीतकर जिले में का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन
Shooter Rekha Dhaka has won more than six medals in just six months after the shooter Dadi Chandro Tomar in Baghpat
शूटर दादी रेखा ढाका। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यदि मन में कुछ करने की ललक है और दृढ़ संकल्प के साथ उसे किया जाए तो असंभव भी संभव हो जाता है। ऐसा ही कर दिखाया दादी शूटर रेखा ढाका ने। रेखा ढाका शूंटिग के क्षेत्र में लगातार परचम लहरा रही है। छह माह के अंदर ही वे आधा दर्जन से अधिक पदक झटक चुकी हैं। खास बात यह है कि बागपत जिले में शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के बाद शूटर दादी रेखा ढाका ने कमाल कर दिखाया है। वहीं शुक्रवार को डीएम ने उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन


पोते को छोड़ने जाती थी रेंज पर, खुद बन गई शूटर
रेखा ढाका नगर की नई मंडी निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन किशन सिंह ढाका की पत्नी है। उनके दो पोत्र 12 वर्षीय अर्जुन ढाका व 16 वर्षीय जयंत ढाका नगर की एक शूंटिग में अभ्यास करने जाते हैं। वे प्रतिदिन अपने पोतों को शूटिंग रेंज में छोड़ने व लेने जाती थी। उन्होंने भी छह माह पूर्व रेंज में कभी-कभी निशाना लगाना शुरू किया गया। इसके बाद उन्होंने घर पर भी अभ्यास करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में हासिल किए मेडल
डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि रेखा ढाका ने अगस्त माह में जौहड़ी व कलीना जनपद मेरठ में जिला स्तर पर हुई शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने गत माह चार अक्तूबर को दादरी में हुई प्री-स्टेट व 31 अक्तूबर को लखनऊ में हुई यूपी स्टेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा मेरठ में इंडियन शूटिंग रेंज में 10 से 15 अक्तूबर तक चली ओपन निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस कामयाबी पर बागपत गर्व महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हथियारों के सप्लायर: सिपाही से निकला ये बड़ा कनेक्शन, सामने आई खौफनाक सच्चाई, सबूत हैं ये तस्वीरें

डीएम ने किया सम्मानित
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम राजकमल यादव ने शूटर दादी रेखा ढाका को सम्मानित किया। इस दौरान कोच डॉक्टर राजपाल सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर की सफलता
बागपत की अंतरराष्ट्रीय शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर ने शूटिंग प्रतियोगिता में बड़ा नाम कमाया है। साधारण से गांव जौहड़ी में शूटर दादी चंद्रो तोमर ने संघर्ष की गाथा लिखी थी। बढ़ती उम्र में दादी ने बंदूक थामी और शूटिंग प्रतियोगिताओं में अचूक निशाने लगाकर जमाने को अपनी काबिलियत दिखाई। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शूटर दादी के नाम पर नोएडा शूटिंग रेंज का नाम रखने की घोषणा की थी। मूलरूप से शामली के गांव मखमूलपुर में शूटर दादी चंद्रो तोमर का जन्म एक जनवरी 1932 को हुआ था। उनका विवाह गांव जौहड़ी के भंवर सिंह से हुआ था। उनके दो पुत्र ओमवीर व विनोद हैं। वर्ष 1998 में गांव के डॉ. राजपाल सिंह से शूटिंग सीखने पौत्री शैफाली के साथ दादी चंद्रो तोमर भी जाती थीं। इसी दौरान दादी ने भी निशानेबाजी शुरू की। देवरानी प्रकाशी तोमर का भी उन्हें साथ मिल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed