फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shiv procession taken out with bands

बैंडबाजों के साथ निकाली गई शिव बरात

Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shiv procession taken out with bands
अमीनगर सराय में शिव बरात मे शामिल झांकी - फोटो : BAGHPAT
बैंडबाजों के साथ निकाली गई शिव बरात
विज्ञापन

अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में बुधवार को श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव के पहले दिन भगवान शिव की बरात निकाली गई। शिव बरात में शिवगण बैंडबाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए और गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। देर रात रामलीला का मंचन हुआ। इसमें पहले दिन नारद मोह व रावण के जन्म का मंचन किया गया।
सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश का पूजन किया गया और इसके बाद कस्बे में भगवान शिव की बरात निकाली गई। शिव बरात कस्बे के शिव मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, लक्कड़ बाजार से होते हुए गंज मोहल्ले से शिव मंदिर पर संपन्न हुई। शिव बरात मे श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया। देर रात श्री राम की आरती कर रामलीला का मंचन शुरू किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के पहले दिन मोह की लीला का मंचन किया गया। नारद को अहम हो जाता है। नारद का अहम तोड़ने के लिए भगवान विष्णु एक नगरी की रचना कर स्वयंवर रचते हैं और नारद को स्वयंवर में जाने के लिए वानर का मुख दे देते हैं। स्वयंवर में नारद का उपहास उड़ता और नारद क्षुुब्ध होकर भगवान विष्णु को श्राप दे देते हैं। इसके उपरांत रावण जन्म का मंचन किया गया। इस मौके पर भोपाल गुप्ता, राजेश गर्ग, सोहनवीर पांचाल, यज्ञदत्त शर्मा, राहुल सहित काफी संख्या में नागरिक, महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed