फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shiv Mahapuran teaches us to live in harmony in society

Baghpat News: शिव महापुराण सिखाता है समाज में सामंजस्य के साथ रहना

Mon, 19 Aug 2024 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shiv Mahapuran teaches us to live in harmony in society
-अग्रसेन भवन में दंडी स्वामी सत्यदेव आश्रम महाराज ने किए प्रवचन
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। अग्रसेन भवन में श्री सनातन धर्म प्रचारिणी महासभा के तत्वावधान में चल रहे चातुर्मास के दौरान रविवार को दंडी स्वामी ने कहा कि शिव महापुराण कथा हमें विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार जीवन यापन करना चाहिए यह सिखाती है।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव प्रकृति में जिनको सब छोड़ते हैं या जिनके नाम से डरते हैं, उनको अपनाते हैं। जैसे विष, सर्प, भूत, पिशाच, श्मशान भगवान शिव इनको अपनाते हैं। इसी प्रकार भगवान शिव का परिवार एक-दूसरे के विरोधाभासी दिखते हुए भी परिवार के जीवन को जीना सिखाता है। भगवान शिव की सवारी नंदी बैल है। माता पार्वती की सवारी सिंह है, सिंह अन्य जानवरों को खा जाते हैं। भगवान गणेश जी की सवारी मूषक है। भगवान शिव के गले में सर्प रहते हैं, जो मूषक को खा जाते हैं, भगवान कार्तिकेय की सवारी मोर है, जो सर्प को खा जाते हैं। विभिन्न विषमताओं के साथ कैसे जीवन व्यापन करना चाहिए भगवान शिव परिवार सिखाता है। मनुष्य जीवन में थोड़ी सी परेशानी आने पर दुखी हो जाता है, उसको भगवान का ध्यान करना चाहिए। कथा श्रवण करने वालों में ब्रह्म सिंह गोयल, धर्म प्रकाश वर्मा, मंसाराम गर्ग, कृष्णपाल शर्मा, विवेक भारद्वाज, अंजू, आंचल, सुधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed