फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shicshamitra snapped, bread or hanging

शिक्षामित्र बोले, रोटी या फांसी दो

Sat, 19 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitra snapped, bread or hanging
शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द करने के आदेश के विरोध में आंदोलन दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है।  शुक्रवार को 307 शिक्षामित्रों ने बागपत कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी दी। उन्होंने बीआरसी से कोतवाली तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। बसपा विधायक लोकेश दीक्षित भी शिक्षामित्रों के समर्थन में जुलूस में शामिल होकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू हुआ शिक्षामित्रों का आंदोलन दिन-प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को शिक्षामित्र संघ के आह्वान पर शिक्षामित्र बागपत बीआरसी पर एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शनकारी शिक्षामित्र तथा बैनर ओर पोस्टर लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से वंदना चौक होते हुए बागपत कोतवाली तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन


जुलूस में शिक्षामित्र रोटी दो या फांसी दो, शिक्षक एकता जिंदाबाद, उम्र गुजारी प्राथमिक विद्यालयों में अब जाए कहां, हमारा हक वापस दो जैसे नारे लगा रहे थे। उन्होंने कोतवाली पहुंच नारेबाजी करते हुए कहा कि सभी शिक्षामित्र जेल जाने के लिए तैयार हैं और अपना हक लेकर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव के समक्ष 307 शिक्षामित्रों ने गिरफ्तारी दी। शिक्षामित्रों ने मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार सिंह और सीओ नरेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में उनका हक वापस दिलाने या फांसी दिए जाने की मांग की। बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि शिक्षामित्रों ने प्राथमिक विद्यालयों में अपनी उम्र गुजार दी है।


अब उनके सामने कोई विकल्प नहीं बचा है। ऐसे में शिक्षामित्र कहां जाएंगे। उनके सामने आजीविका चलाने की समस्या आ गई है। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पंवार, भरत शर्मा, बिजेंद्र भाटी, राजीव, बिजेंद्र पंवार, सचिन, ललित आदि ने  गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed