ढाबे पर भाई के सामने बहन से छेड़छाड़, हंगामा
अमीनगर सराय कस्बा निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह अपनी बहन के साथ शुक्रवार को ढाबा में खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां पर तीन-चार युवक पहुंचे और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोपियों ने चाकू से भी हमला करने का प्रयास किया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और लोगों ने मिलकर दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि उनके साथी भागने में कामयाब हो गए।
उधर, आरोपी युवकों का कहना है कि वे तो ढाबा पर खाना खा रहे थे। उन्होंने किसी के साथ छेड़छाड़ नहीं की है, बल्कि विपक्षियों ने ही उसके ढाबे की कुर्सी मारी है। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जंाच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।