{"_id":"62c87177bf5f0d16f25b3299","slug":"sharp-weapons-used-to-run-water-in-the-field-five-injured-baghpat-news-mrt5962175159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली में खेत में पानी चलाने को लेकर चले धारदार हथियार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांगनौली में खेत में पानी चलाने को लेकर चले धारदार हथियार, पांच घायल
विज्ञापन
खेत में पानी चलाने को लेकर चले धारदार हथियार, पांच घायल
बागपत, दोघट। गांगनौली गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया है।
गांगनौली गांव में शुक्रवार को खेत में पानी चलाने को लेकर दीपक व सुनील पक्ष आमने-सामने आ गए। जिनके बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट होने लगी और दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष से दीपक, सुरेंद्र घायल हो गए, उधर दूसरे पक्ष से सुनील, आशीष, सूरज घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार कराया। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है।