फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Share certificates distributed to sugarcane farmers

गन्ना किसानों को वितरित किए शेयर प्रमाणपत्र

Tue, 12 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Share certificates distributed to sugarcane farmers
बागपत विकास भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते किसान - फोटो : BAGHPAT
बागपत/खेकड़ा। लखनऊ में सोमवार को गन्ना किसानों को सहकारी गन्ना समितियों और मिल समितियों में शेयर धारक के रूप में प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना उत्पादन वाले बागपत सहित 40 जनपदों के किसानों को शेयरधारक के रूप में प्रमाण पत्र वितरित किए। उधर विकास भवन के सभागार में गन्ना विभाग की ओर से कार्यक्रम कर किसानों को शेयर प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

बागपत गन्ना समिति चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को लखनऊ लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना किसानों को शेयर सर्टिफिकेट जारी किए गए। इनमें प्रदेश में 40 जनपदों की 168 सहकारी गन्ना विकास समितियों और 24 सहकारी चीनी मिल समितियों के किसानों को सीएम योगी ने शेयर सर्टिफिकेट देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार गन्ना किसानों को शेयर प्रमाणपत्र मिला है। प्रमाणपत्र से किसानों को खाद, बीज खरीदने में प्राथमिकता मिलेगी और गन्ना माफियाओं पर लगाम लगेगी। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार, जिले से किसान जयकरण पुत्र गोपी चंद निवासी अहेड़ा और कृष्णपाल सिंह पुत्र दीपचंद निवासी मवीकलां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित कर किसानों को मिल समिति के शेयर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा सोमवार को विकास भवन में समिति के सदस्यों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया और सौ सदस्यों को शेयर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिले में कुल एक लाख 96 हजार 969 सदस्य पंजीकृत है। इनमें बागपत समिति में 48651, मलकपुर समिति में 42596, बागपत मिल 55332 और रमाला मिल में 50390 सदस्य पंजीकृत है। गन्ना विभाग की ओर से सभी सदस्यों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

लखनऊ मे गन्ना किसानो को शेयर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम मे किसानो के साथ बागपत गन्ना समिति चेयर?

लखनऊ मे गन्ना किसानो को शेयर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम मे किसानो के साथ बागपत गन्ना समिति चेयर?- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed