फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sharab mafia ne police par kutte chhode

शराब माफिया ने पुलिस पर पालतू कुत्ते छोड़े

Sun, 20 Oct 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
sharab mafia ne police par kutte chhode
बामनौली गांव में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस व आबकारी की टीम पर शराब माफिया ने पालतू कुत्ते छोड़ दिए। टीम ने मकान के बाहर भाग कर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी निरीक्षक ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

एसओ रमेश सिंह ने बताया कि बामनौली निवासी पुष्पेंद्र के मकान में शराब की सूचना मिली। सूचना पर आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह और थाना पुलिस की टीम ने आरोपी पुष्पेंद्र को पकड़ने उसके घर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी ने पालतू कुत्तों को उनकी तरफ दौड़ा दिया। पुलिस कर्मियों ने गली में दौड़कर जान बचाई। पुष्पेंद्र पर पहले भी शराब तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह में आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed