फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sharab ke theke ke virodh mein chhatra-chhatrayen

ठेके के विरोध में उतरे छात्र-छात्राएं

Tue, 25 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
sharab ke theke ke virodh mein chhatra-chhatrayen
कोताना रोड पर ठेका बंद कराने की मांग करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड पर  शराब का ठेका खोलने पर चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल और चौधरी केहर सिंह मेडिकल स्कूल और अस्पताल के छात्र-छात्राओं ने ठेके के सामने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और दुकान का बोर्ड भी तोड़ दिया। इसके बाद  छात्र - छात्राएं जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे और ठेका बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कोताना रोड पर कुछ दिन पहले सरकारी शराब की दुकान (शराब का ठेका) खोली गई। इसे लेकर नजदीक में ही चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल और उनकी कई मेडिकल संस्थाएं भी चल रही है।  सोमवार को संस्थान के छात्र-छात्राएं  नारेबाजी करते हुए ठेके के सामने पहुंचे और ठेका बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और दुकान पर लगा बोर्ड भी तोड़ दिया। इसके बाद छात्र - छात्राएं नारेबाजी करते तहसील पहुंचे और ठेका बंद कराने के लिए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा स्कूल की छात्र-छात्राएं इस मार्ग से पैदल आते-जाते हैं। यहां शराब का ठेका खुलने से उनकी सुरक्षा में खतरा उत्पन्न हो गया है और ठेकों को बंद कराने की मांग की। नायब तहसीलदार  उच्च अधिकारियों से बात कर ठेका बंद कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ आर्य समाज के पदाधिकारियों ने गुराना रोड  बड़ौत के शराब के ठेके को नेहरू रोड पर खोले जाने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देकर ठेके को बंद कराने की मांग की।  उन्होंने बताया ठेके के पास नजदीक जैन कॉलेज है और यहां से आए दिन रेलवे यात्री गुजरते है ाऔर कभी भी अशांति हो सकती है। ज्ञापन देने वालों में मित्रमुनि, ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed