{"_id":"5e385d898ebc3e4b0b57c3ce","slug":"shamli-s-youth-fell-injured-by-train-kahkra-news-mrt467081161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली का युवक ट्रेन से गिरकर घायल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली का युवक ट्रेन से गिरकर घायल हुआ
विज्ञापन
शामली का युवक ट्रेन से गिरकर घायल हुआ
खेकड़ा। शामली निवासी एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
शामली निवासी राहुल पुत्र दयानंद सोमवार की सुबह ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। जब ट्रेन क्षेत्र के गांव फरखपुर रेलवे हाल्ट पर पहुंची। तो युवक राहुल पानी पीने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गया। प्लेटफार्म पर पानी पीने लगा। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। उसने दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। तभी अनियंत्रित होने से वह प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गया। हाल्ट पर मौजूद यात्रियों ने उसे अपनी और खींचकर बचा लिया। यात्रियों ने घायल का प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां के चिकित्सक की सलाह पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यात्रियों ने फोन कर घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। वहां घायल की हालत चिंताजनक बताई गई है। संवाद