फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shadow fog in the morning, cloudy throughout the day

सुबह छाया कोहरा, दिन भर छाए रहे बादल

Thu, 13 Jan 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, cloudy throughout the day
धूप को तरसे लोग, सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में छाए बादलों ने दिन भर लोगों को सर्दी का एहसास कराया। घना कोहरा होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया।

बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। नगर के मार्गों से लेकर हाईवे तक लोगों की कम आवाजाही रही। दिल्ली-सहारनपुर व मेरठ-बागपत हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। शाम होते-होते सर्दी बढ़ने लगी। लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। नगर के मुख्य चौराहों पर सुबह और शाम को अलाव जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed