फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shadow dark in the day, jammed due to waterlogging due to rain

दिन में छाया अंधेरा, बारिश से जलभराव होने पर लगा जाम

Thu, 16 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shadow dark in the day, jammed due to waterlogging due to rain
बागपत। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और इससे दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गंाव में जलभराव हो गया। इससे वहां जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के मुख्य मार्गों से लेकर इस्लामनगर, माता कालोनी, ईदगाह, बड़ौत रोड, जिला अस्पताल में जलभराव हो गया। इससे भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश के कारण पुरा महादेव गांव में बृजपाल का मकान भरभरा कर गिर गया, जिससे मलबे में दबकर उसकी पत्नी कुसुम घायल हो गई। मलबे में दबने से उनकी एक भैंस की मौत हो गई। इसके अलावा ओगटी गांव में पंकज पुत्र बाबूराम का मकान गिर गया, जिसमें पंकज घायल हो गया और परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा रोशनगढ़ गांव में भी नंदकिशोर पुत्र पाले का मकान गिर गया। घायलों का इलाज निजी चिकित्सकों के पास इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed