फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shabby buildings of 120 schools will be demolished

ध्वस्त होंगे 120 विद्यालयों के जर्जर भवन

Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shabby buildings of 120 schools will be demolished
खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर समिति ने की संस्तुति
विज्ञापन

सभी विद्यालयों के जर्जर भवनों को कर दिया गया सील
ध्वस्तीकरण कराकर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 120 विद्यालयों के जर्जर भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर जिला स्तरीय समिति ने भवनों का ध्वस्तीकरण करने की संस्तुति कर दी है। इस पर कार्रवाई करते हुए सभी विद्यालयों के जर्जर भवनों को सील कर दिया है। शीघ्र ही भवनों का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
निर्माण जिला समन्वयक सौरव शुक्ला ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से उनके ब्लॉक में विद्यालयों का सत्यापन कर जर्जर भवनों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों ने जिले के 120 विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई थी। इस सूची के आधार पर जिला स्तरीय समिति से जर्जर भवनों की जांच कराई गई। जिला स्तरीय समिति में शामिल पीडब्लूडी के एक्सईएन, एई व जेई ने जर्जर भवनों की जांच कर उनका ध्वस्तीकरण कराने की संस्तुति कर दी है। समिति की संस्तुति के आधार पर सभी जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। विभाग ने जर्जर भवनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शीघ्र ही भवनों को ध्वस्त कराकर उनके स्थान पर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे कक्षों में कराया जाएगा बच्चों को शिक्षण
जिन विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके है, उनके स्थान पर शिक्षण अन्य कक्षों में कराया जाएगा। सभी विद्यालयों के जर्जर भवनों को सील कर दिया है। प्रधानाध्यापकों को बच्चों को अन्य कक्षों में शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार जर्जर भवनों की सूची
ब्लॉक जर्जर भवन
बागपत 22
बिनौली 21
छपरौली 16
खेकड़ा 10
पिलाना 30
बड़ौत 21
कुल 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed