फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sha Chaudhary from Baghpat gets 26th ranked in PCS J in Uttar Pradesh

ईशा चौधरी ने प्रदेश में बजाया बागपत का डंका, पीसीएस जे परीक्षा में यूपी में हासिल की 26वीं रैंक

Sun, 21 Jul 2019 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jul 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
sha Chaudhary from Baghpat gets 26th ranked in PCS J in Uttar Pradesh
ईशा चौधरी - फोटो : अमर उजाला

बागपत के छपरौली की बेटी ईशा चौधरी ने पीसीएस जे की मेरिट में सामान्य वर्ग में 26वां और ओबीसी में द्वितीय स्थान हासिल कर जनपद का डंका बजा दिया। कड़ी मेहनत से होनहार ने ये कामयाबी हासिल की है। ईशा ने कहा कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से उसे यह कामयाबी मिली है। 

विज्ञापन


छपरौली के सेवानिवृत्त शिक्षक देवेंद्र सिंह की होनहार बेटी ईशा चौधरी ने जिले का नाम रोशन किया। शनिवार देर रात घोषित किए गए पीसीएस जे के नतीजों में ईशा चौधरी को यूपी में सामान्य वर्ग में 26वां स्थान मिला है, जबकि ओबीसी वर्ग में उसने दूसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन

पिछले एक साल से कड़ी मेहनत कर रही ईशा का कहना है कि परिवार ने हौसला दिया और उसने लक्ष्य हासिल करने के लिए जी जान लगा दी। इसकी बदौलत यह कामयाबी हासिल हुई है। ईशा के भाई डॉ ओमेंद्र खोखर जेवी कॉलेज बड़ौत में प्रोफेसर हैं। दूसरा भाई विवेक विप्रो में प्रैक्टिस हेड है और माता मुनेश देवी गृहिणी हैं। 

नतीजे आते ही परिवार में खुशियां छा गईं। डॉ. ओमेंद्र का कहना है कि ईशा की कड़ी मेहनत के चलते यह कामयाबी मिली है। ईशा ने इससे पहले सीसीएसयू से एलएलएम, नेट जेआरएफ भी पास किया था। 

ठान लो तो कुछ भी मुश्किल नहीं: ईशा चौधरी
ईशा चौधरी का कहना है कि उसने दृढ संकल्प के साथ तैयारी शुरू की थी। कामयाबी मिलती चली गई। परिवार ने पूरा साथ दिया। छात्राओं से आह्वान किया कि कोई भी कार्य अधूरे मन से नहीं करना चाहिए। जो भी करें, पूरे मन सें करें, कामयाबी जरूर मिलेगी।

नतीजों में बागपत की बादशाहत
पीसीएसजे के नतीजों में बागपत के होनहार युवाओं ने बाजी मारी। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के शिक्षक संजय कुमार का चयन हुआ है। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने उन्हें बधाई दी। शिक्षक भारत सिंह प्रदीप ढाका ने भी खुशी जताई। अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह की बेटी शिवानी चौधरी ने भी पीसीएस जे की परीक्षा उत्तीर्ण की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed