फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Several projects will be launched in the new year to give aSeveral projects will be launched in the new year to give a boost to development. boost to development.

Baghpat News: विकास को पंख लगाने के लिए नए साल में मिलेंगी कई परियोजनाएं

Thu, 01 Jan 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Several projects will be launched in the new year to give aSeveral projects will be launched in the new year to give a boost to development. boost to development.
बागपत। जिले को नए साल 2026 में कई ऐसी परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिनसे विकास को पंख लग जाएंगे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बस अड्डा, आईटीआई व कन्या डिग्री कॉलेज समेत अन्य का उद्घाटन इस साल होगा। यहां अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा तो पहली आवासीय कॉलोनी विकसित होगी।
विज्ञापन

-देहरादून तक पहुंचना होगा आसान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खेकड़ा से दिल्ली तक के एलिवेटेड हिस्से को खोल दिया गया है, मगर खेकड़ा से देहरादून के हिस्से पर काम चल रहा है। इसका निर्माण अगले दो महीने में पूरा होने की बात कही जा रही है और इसके शुरू होने से देहरादून तक पहुंचना आसान होगा। बागपत में बस अड्डा शुरू होगा।
विज्ञापन

बागपत में चमरावल मार्ग पर बस अड्डे का निर्माण पूरा हो चुका है। जिला मुख्यालय पर बस अड्डा इस साल शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को बसों में सफर करने के लिए अलग-अलग जगहों पर दौड़ा नहीं पड़ेगा और यहां सभी जगह की बस मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण शुरू होगा
हरियाखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण इस साल शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए जमीन पर्यटन विभाग खरीद चुका है। इसके बनने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
-आवासीय कॉलोनी विकसित होने की उम्मीद
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण बनने के बाद पहली बार आवासीय कॉलोनी विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए अग्रवाल मंडी टटीरी में जमीन के बैनामे कराए जा रहे हैं। इस साल कॉलोनी विकसित करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
-उद्योगों की नींव रखी जाएगी
बली गांव के पास अमूल के प्लांट की नींव रखी जाएगी। प्लांट के साथ ही हजारों युवाओं के रोजगार की नींव रखी जाएगी। इस प्लांट के शुरू होने पर पशुपालकों व युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही बिंबो बेकरी की फैक्टरी बनेगी और उसमें भी हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
-मेडिकल कॉलेज का शुरू होगा निर्माण
यहां मीतली में मेडिकल कॉलेज का इस साल निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। अभी तक मत्स्य विभाग से जमीन स्तानांतरण के लिए एनओसी नहीं मिलने के कारण यह अटका हुआ था। अब यह बाधा खत्म हो गई है।
-खट्टा प्रहलादपुर में आईटीआई शुरू होगी
खट्टा प्रहलादपुर में 10 करोड़ रुपये से आईटीआई का निर्माण पूरा हो चुका है। इस साल आईटीआई को शुरू करने की उम्मीद है, जिससे विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी। इससे गांव के अलावा आसपास के विद्यार्थियों को भी फायदा होगा।
-पाबला में महिला कॉलेज शुरू होगा
पाबला गांव में महिला डिग्री काॅलेज का 10 करोड़ की लागत से निर्माण किया गया है, जिसका फिनिशिंग का कार्य भी पूरा हो गया है। कॉलेज शुरू होने से छात्राओं को गांव में शिक्षा की सुविधा मिलेगी। यहां से अभी तक छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है।
-पुरा महादेव का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने की उम्मीद
पुरा महादेव को काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकसित करने के लिए जीर्णोद्धार शुरू करा दिया गया है। यह कार्य इस साल पूरा होने की उम्मीद है और इसके बाद यहां पर्यटकों के आने की उम्मीद है, जो विकास के क्षेत्र में बड़ा कदम होगा।

-ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने की उम्मीद
अहैड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, बड़ौत में बिजरौल व बिनौली रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इनका निर्माण इस साल पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद वाहन चालकों को ट्रेन आने पर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा और उनकी परेशानी काफी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed