फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven purchase centers added to Baghpat Mill, 15 thousand farmers benefited

Baghpat News: बागपत मिल से जोड़े सात क्रय केंद्र, 15 हजार किसानों को फायदा

Mon, 27 Mar 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 27 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Seven purchase centers added to Baghpat Mill, 15 thousand farmers benefited
बागपत। रमाला गन्ना मिल से जोड़े गए सात क्रय केंद्र को दोबारा से बागपत से जोड़ना पड़ा। क्योंकि रमाला मिल निर्धारित गन्ने की पेराई करने में फेल हो गया है और ऐसे में किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा रहेगा। इन सात क्रय केंद्रों से जुड़े किसानों के पास बागपत मिल की पर्ची भेजी गई है और सोमवार से वह गन्ना डाल सकेंगे।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां प्रथम व द्वितीय, खेड़की, बिहारीपुर, फैजल्लापुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर गन्ना क्रय केंद्र वर्ष 2021-22 के सत्र में बागपत गन्ना मिल से जुड़े हुए थे। लेकिन रमाला मिल का दोहरीकरण कर दिया गया और उसकी पेराई क्षमता 45 लाख 72 हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन पेराई की होने का दावा किया गया। जिसके बाद यह सभी सात क्रय केंद्र वर्ष 2022-23 के सत्र में रमाला शुगर मिल से जोड़ दिए गए।
विज्ञापन

जिससे रमाला शुगर मिल का गन्ना सट्टा 98 लाख 42 हजार क्विंटल हो गया। इसमें से 17 मार्च तक रमाला मिल केवल 56 लाख 72 हजार क्विंटल की पेराई कर सकी और 41 लाख 70 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होनी बाकी है। जबकि रमाला मिल की पेराई क्षमता 45 हजार 500 क्विंटल प्रतिदिन होने के कारण मिल को 17 जून तक चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भी गर्मी अधिक होने के कारण मिल को इस क्षमता के साथ नहीं चलाया जा सकता है। जिससे किसानों को गन्ना खेतों में खड़ा रहेगा और उनकी परेशानी बढ़ जाएगी। इसको देखते हुए ही गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने इन सात क्रय केंद्रों को दोबारा बागपत शुगर मिल से जोड़ने के आदेश जारी कर दिए है।
आठ गांवों के 15 हजार किसानों को फायदा होगा
जिन सात क्रय केंद्रों को दोबारा बागपत शुगर मिल से जोड़ा गया है, उनसे जुड़े सरूरपुर कलां, खेड़की, बिहारीपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, फैजल्लापुर, नैथला, फैजपुर निनाना के करीब 15 हजार किसानों को फायदा होगा। क्योंकि रमाला मिल से जुड़ने के बाद किसानों की परेशानी बढ़ गई थी और क्रय केंद्रों पर तौल अधिकतर बंद रहती थी। अब किसानों को कुछ राहत मिली है और उनको उम्मीद है कि उनका गन्ना मिल में आसानी से डल जाएगा। क्योंकि बागपत शुगर मिल लगातार अपनी पूरी क्षमता 25 हजार क्विंटल प्रतिदिन गन्ने की पेराई कर रही है।
--
हमारे गांव का क्रय केंद्र जब से रमाला मिल से जोड़ा गया है, तभी से परेशानी बढ़ी हुई है। क्योंकि आए दिन क्रय केंद्र पर तौल बंद रहती है तो कभी रमाला मिल में खराबी होने के कारण गन्ना उठान नहीं होता है। अब बागपत मिल से क्रय केंद्र जोड़ने पर पूरा गन्ना डाला जा सकता है। - सुभाष नैन, प्रगतिशील किसान
--
गन्ना क्रय केंद्र रमाला मिल से जोड़ने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। तौल तीन दिन बंद रहती थी और एक दिन चलती थी। जिससे वहां भीड़ होने पर झगड़े होते थे। किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब बागपत मिल से क्रय केंद्र जोड़ने पर किसानों को राहत मिलेगी। - रोहित धनकड़, किसान

-- रमाला मिल से जोड़े गए सात केंद्रों को दोबारा बागपत से जोड़ दिया गया है। सोमवार से उन क्रय केंद्रों का गन्ना बागपत मिल में आएगा। मिल पूरी क्षमता के साथ चल रही है, किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - वीपी पांडेय, प्रबंधक बागपत गन्ना मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed