फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven cattle scorched in thatch fire, three killed

छप्पर में आग लगने से सात पशु झुलसे, तीन गोवंश की मौत

Thu, 21 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Seven cattle scorched in thatch fire, three killed
रमाला (बागपत)। सूप गांव में छप्पर में आग लगने से सात मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से तीन गोवंश की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सूप निवासी शिवकुमार उर्फ बिल्लू पुत्र जिले सिंह ने बताया कि वह बुधवार को गेहूं की फसल काटने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके घर के छप्पर में आग लग गई। लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में सात मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। इनमे से तीन गोवंश की मौत हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed