फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Service road will be constructed from Mavikala toll block to Bargaon

मवीकला टोल नाके से बड़ागांव तक बनेगी सर्विस रोड

Wed, 26 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Service road will be constructed from Mavikala toll block to Bargaon
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के साथ क्षेत्र के बड़ागांव तक सर्विस रोड का निर्माण जल्द शुरू होगा। यह जानकारी सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के बाद दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम विश्व की अनूठी कीर्ति है। यहां सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को बड़ागांव पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर सर्विस रोड बनाने से राहत मिल सकती है। जनता की मांग पर एनएचएआई अधिकारियों ने एक्सप्रेस वे के साथ सर्विस रोड बनाने से इंकार कर दिया था। लेकिन त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ागांव जैन मन्दिर समिति लगातार प्रयासरत रही। सांसद सतपाल सिंह से भी संपर्क में रहे। बुधवार को सांसद ने सर्विस रोड को स्वीकृत करा दिया। अब जल्द ही इस सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। बुधवार को सांसद और एनएचएआई के अधिकारियों ने सर्विस रोड के लिए एक्सप्रेस वे के साथ निरीक्षण किया। सांसद ने बताया कि सर्विस रोड मवीकला टोल नाके से बड़ागांव तक बनेगी। सर्विस रोड एक्सप्रेस वे की उत्तरी दिशा में बनाई जा सकती है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सर्विस रोड से जैन श्रद्धालुओं के साथ ही क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed