फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sent a letter to Shivpal Yadav

जिलाध्यक्ष ने शिवपाल यादव को सौंपी चिट्ठी 

Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
sent a letter to Shivpal Yadav
चौधरी साहब सिंह। - फोटो : amar ujala
बागपत। राज्य पशुधन प्रसार विभाग के सलाहकार साहब सिंह के सपा छोड़ने की चर्चाओं की चिट्ठी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव तक पहुंच गई है। सपा जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव ने साहब सिंह के पार्टी छोड़ने की संभावना जताते हुए शिवपाल यादव को पत्र सौंपा और बागपत के राजनीतिक हालत के विषय में भी अवगत कराया।
विज्ञापन


पांच नवंबर को सपा का रजत जयंती समारोह है। इसकी तैयारियों के लिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने जिलाध्यक्षों की मीटिंग ली। बागपत के जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने बताया कि मीटिंग में तैयारियों पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक साहब सिंह के पार्टी छोड़े जाने की चर्चाओं पर डॉ एसपी यादव ने चिट्ठी तैयार कर शिवपाल यादव को सौंपी। अवगत कराया कि साहब सिंह के पार्टी छोड़ने की संभावना है, लेकिन अभी यह 100 प्रतिशत पक्का नहीं है। यादव ने बताया कि शिवपाल यादव ने पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए उनकी बातें सुनी और मामले पर नजर रखने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


पहले नहीं लगी थी भनक
करीब दो माह पहले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, बागपत ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर समेत अन्य कई लोगों ने सपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया था। तब स्थानीय सपा नेताओं को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलह पर जारी हो चुका नोटिस
सपा में जिला स्तर पर भी पिछले दिनों काफी खींचतान चलती रही। सपा जिलाध्यक्ष ने कई नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। 

साहब सिंह के पार्टी छोड़ने की संभावनाओं की बाबत प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है। खुद साहब सिंह से बात की है, उन्होंने कहा है कि अभी सिर्फ बात चल रही है।
डॉ एसपी यादव, सपा जिलाध्यक्ष।

सपा जिलाध्यक्ष की उनसे बातचीत हुई। लेकिन पूरे मसले पर वह अभी कुछ नहीं कहना चाहते। अंतिम फैसला 24 अक्तूबर को लिया जाएगा।
- साहब सिंह, राज्य पशुधन विभाग के सलाहकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed