{"_id":"610d77648ebc3eaa0a10a96e","slug":"senior-women-will-hoist-the-flag-on-august-15-baraut-news-mrt5506506200","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त पर ध्वजारोहण करेंगी वरिष्ठ महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त पर ध्वजारोहण करेंगी वरिष्ठ महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश के बाद ध्वजारोहण कराने की तैयारियों में जुटे शिक्षक-शिक्षिकाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। इस बार बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण वरिष्ठ महिलाआें से कराया जाएगा। इस संबंध में शासन से आए फरमान के बाद विभाग व शिक्षक-शिक्षिकाएं अभी से तैयारी में जुट गए हैं।
महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार गंभीर है। यही वजह है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या मंगलम सहित तमाम योजनाएं सरकार द्वारा संचालित है। अक्सर देखा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारी या फिर जनप्रतिनिधि द्वारा ध्वजारोहण कराया जाता था, लेकिन इस बार महिला अभिभावकों के लिए स्वतंत्रता दिवस कुछ खास होगा। उनमें से ही जो भी वरिष्ठ महिला होंगी, उनसे ही ध्वजारोहण कराया जाएगा। इसकी वजह यह है कि प्रदेश की महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2021 से आरंभ होगा। इस खास अवसर पर सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में वरिष्ठ महिला अभिभावक द्वारा झंडारोहण किया जाएगा।