फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Senior Citizens Welfare Association held a meeting

Baghpat News: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने की बैठक

Sun, 21 May 2023 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Senior Citizens Welfare Association held a meeting
-नगर की समस्याओं पर किया मंथन, कार्यालयों में अलग काउंटर बनाने की मांग
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। दयानन्द विद्या मंदिर बावली रोड पर रविवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें नगर की मुख्य समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। साथ ही उनका निस्तारण कराने के लिए नगरपालिका ईओ से मिलने का निर्णय लिया गया।

बैठक बेगराज सिंह श्योराण की अध्यक्षता और राजवीर सिंह तोमर के संचालन में हुई। इस दौरान बैंक सहित अन्य कार्यालयों में वरिष्ट नागरिकों के लिए अलग से काउंटर खोले जाने की व्यवस्था करने, तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय प्रथम तल पर किए जाने, सड़क निर्माण से पहले नगर में पाइप लाइन बिछाए जाने, मीरापुर रजबहे में पड़ी गंदगी को तत्काल प्रभाव से साफ करने, नगर में बंदरों और आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष बेगराज सिंह श्योराण की शादी की 45वीं वर्षगांठ भी हर्षोल्लास से मनाई गई। बैठक में डा़ हरपाल सिंह, ओमबीर सिंह, सत्यपाल सिंह पथोलिया, पीतम सिंह वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed