{"_id":"57f01f7a4f1c1bd31c5741c0","slug":"senior-and-junior-national-championships-bronze-medal-returned-from-lngdi-up-team-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीनियर और जूनियर लंगडी नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटी उप्र की टीम सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर और जूनियर लंगडी नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटी उप्र की टीम सम्मानित
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 02 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत । महाराष्ट्र के जलगांव में हुई 8वीं सीनियर और जूनियर लंगडी नेशनल चैंपियनशिप में उप्र की टीम ने कांस्य पदक जीता। शनिवार को नगर में पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने टीम के सदस्यों को सम्मानित किया ।
महाराष्ट्र के जलगांव में 25 से 27 सितंबर तक चली चैंपियनशिप में उप्र की आंचल बहुउद्देशीय एकेडमी की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर कांस्य पदक झटका। इस टीम के खिलाड़ी अजय त्यागी, सुमित, आदित्य, जोनी, विचित्र, हर्ष, अंशु, शाहरुख, अक्षित, नसीम, अरविंद, संगम ने एकजुटता का परिचय देकर चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंची लगभग 30 टीम को जोरदार टक्कर दी।
शनिवार को नगर में आयोजित सम्मान समारोह में पदक झटकने वाले टीम के खिलाड़ियों को आंचल बहुउद्देशीय एकेडमी की डायरेक्टर और लंगडी एसोसिएशन की सचिव पूजा वर्मा, एसोसिएशन के प्रेजीडेंट मनोज कुमार उज्ज्वल, सरदार सिंह लुहारी और रिंकु जैन ने ट्राफी देकर सम्मानित किया । इस मौके पर एसोसिएशन के प्रेजीडेंट मनोज कुमार उज्जवल ने कहा युवा में रुचि लेनी चाहिए। अब खेल में रोजगार के भी मौके हैं।