फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Selection took place before 2005 and appointment took place later, teachers expect old pension

Baghpat News: चयन 2005 से पहले और नियुक्ति बाद में हुई, ऐसे शिक्षकों को पुरानी पेंशन की उम्मीद

Sat, 04 Nov 2023 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 04 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Selection took place before 2005 and appointment took place later, teachers expect old pension
- शासन ने बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक को ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों का चयन 2005 से पहले होने पर नियुक्ति भले ही उसके बाद हुई हो। इसके बाद भी ऐसे शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। शासन ने बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक से ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर दो दिन में उपलब्ध करने के निर्देश दिए है। जिनका ब्यौरा तैयार कर लिया गया है।
सरकार ने 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन बंद कर एनपीएस लागू किया था। जिसका शिक्षकों के साथ ही उनके संघ विरोध कर रहे है। अब सरकार ने पुरानी पेंशन को लेकर नया आदेश जारी किया है। शिक्षा निदेशक ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त ऐसे शिक्षक का ब्यौरा मांगा है। जिनकी नियुक्ति का विज्ञापन एक अप्रैल 2005 से पूर्व जारी किया था और शिक्षकों का वेतन एक अप्रैल 2005 के बाद शुरु हुआ। ऐसे शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने की उम्मीद है। शासन ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार करके दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

-- माध्यमिक के ऐसे 48 शिक्षक, एक सेवानिवृत्त
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों का ब्यौरा तैयार किया है। जिनमें 48 शिक्षक ऐसे मिले हैं, जिनका चयन वर्ष 2005 से पहले हुआ था और उनकी नियुक्ति एक अप्रैल 2005 के बाद हुई है। जबकि इनमें से एक शिक्षक ऐसे सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यह कहा जा रहा है कि सेवानिवृत्त हो चुके जिन शिक्षकों को एनपीएस का लाभ मिलना शुरू हो गया है, उनको पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग अभी सूची तैयार करने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सभी शिक्षकों को मिले पुरानी पेंशन का लाभ

- सरकार ने शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने के लिए जो आदेश निकाला है, इससे पूरे प्रदेश में केवल दस से 12 हजार शिक्षकों को ही लाभ मिलेगा। सरकार से सभी शिक्षकों को योजना का लाभ देना चाहिए। - उमेश कुमार, जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ

- 2005 के बाद प्रदेश में लाखों शिक्षकों की नियुक्ति हुई। जबकि इस नियम से कुछ शिक्षकों को ही पुरानी पेंशन बहाली का लाभ दे रही जो काफी नहीं है। - अजय राज शर्मा, शिक्षक
- शिक्षक संघ पिछले कई साल से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाली होनी चाहिए। - राकेश यादव, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ

- पुरानी पेंशन बहाली शिक्षकों का अधिकार है। शिक्षक संघ पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश स्तर तक धरना प्रदर्शन कर रहा है। - राजकुमार शर्मा, जिलामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ
- वर्जन : जिले में शासन की ओर से मांगी गई सूचना के अंतर्गत 48 शिक्षक ऐसे है, जिनकी एक अप्रैल 2005 से पहले हुई थी और उनकी नियुक्ति एक अप्रैल 2005 के बाद हुई है। इनमें से एक शिक्षक सेवानिवृत हो चुके है। विभाग की ओर से सूची तैयार कर शासन को भेज दी है। - धर्मेंद्र सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक


- शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से शिक्षकों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। सभी बीईओ को शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आकांक्षा रावत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed