{"_id":"646b6779541a30763f0af404","slug":"selection-of-four-students-for-divisional-level-yoga-olympiad-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1505-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मंडल स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए चार छात्र-छात्राओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मंडल स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए चार छात्र-छात्राओं का चयन
विज्ञापन
फ़ोटो -5
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में सोमवार को जिला स्तरीय नेशनल योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ़ प्रीति शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तर पर डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी के छात्र ध्रुव और जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनीश के अलावा वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी की परी और तूलिका का चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। निर्णायक मंडल में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी राकेश आर्य, शिखा आर्य, मोक्षी आर्य शामिल रहीं। इस मौके पर रामनिवास, नीलम, कविता, नीरज, प्रीति समेत अन्य मौजूद रहे।