फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seized liquor worth million

दस लाख रुपये की शराब पकड़ी 

Tue, 20 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 20 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Seized liquor worth million
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
बागपत। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास शराब से भरा कैटर पकड़ा। पुलिस के अनुसार कैटर से 245 पेटी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। इसकी कीमत दस लाख रुपये है। 
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी रात उजागिर और आबकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर रविवार की रात  में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। रात करीब 12 बजे दिल्ली की ओर से एक कैटर आया। चेकिंग के लिए चालक को कैटर रोकने का इशारा किया तो आरोपी चालक कैटर को लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


पीछा करने पर कैटर पकड़ा गया, जबकि आरोपी चालक भाग गया। आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया ,लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। कैटर की चेकिंग की तो उसमें से 130 पेटी देसी और 115 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी कीमत करीब दस लाख रुपये बताई गई है। बरामद कैटर हरियाणा से शराब लेकर दिल्ली को होते बागपत पहुंचा। यह शराब किसकी है और कहां जा रही थी। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed