फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seeing the crowd of farmers for urea, police was called

Baghpat News: यूरिया के लिए किसानों की भीड़ देख पुलिस बुलाई

Sun, 15 Jun 2025 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Seeing the crowd of farmers for urea, police was called
बागपत। किसान सेवा सहकारी समिति दोघट पर शनिवार को यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले यूरिया लेने के लिए हंगामा हो गया। इस तरह की स्थिति देख समिति के एमडी ने पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया। किसानों ने कहा कि यूरिया नहीं मिल रहा, मगर अफसरों ने दावा किया कि यूरिया की कोई कमी नहीं।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति जब शनिवार की सुबह 9.30 बजे खुली तो किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर यूरिया लेने पहुंच गए। किसानों की भीड़ को देख कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पहले यूरिया लेने को लेकर किसान उलझने लगे। किसानाें ने आरोप लगाया कि प्रत्येक किसान को केवल दो बोरे यूरिया मिल रहा है, जबकि जरूरत ज्यादा की है।
विज्ञापन

किासानों का कहना है कि यदि किसान को समय से पूरा यूरिया मिलेगा तो वह यहां इतनी भीषण गर्मी में लाइन नहीं लगाएगा। यूरिया नहीं मिला तो गन्ना आदि फसलों का उत्पादन गिर जाएगा। किसानों की भीड़ देख समिति के एमडी को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने किसानों को समझाकर लाइन लगवाई, तब यूरिया वितरण हुआ। एमडी धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसान परेशानी कर रहे थे, इसलिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed