{"_id":"6178487a71e25e70ce6c52e2","slug":"secrets-related-to-ganja-smugglers-will-open-from-the-mobile-of-women-smugglers-baghpat-news-mrt562285391","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला तस्कर के मोबाइल से खुलेंगे गांजा तस्करों से जुड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला तस्कर के मोबाइल से खुलेंगे गांजा तस्करों से जुड़े राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने जांच के लिए महिला तस्कर का मोबाइल कब्जे में लिया
- मोबाइल में गांजा तस्करों व डौला चौकी के पुलिस कर्मियों के नंबर व रिकार्डिंग का शक
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाने के पुलिस कर्मी व महिला तस्कर के बीच गांजा बेचने को लेकर बातचीत होने के बाद अधिकारी पूरी तरह से हरकत में आए है। जहां पुलिस कर्मी को सस्पेंड करके जांच शुरू कराई गई है, वहीं महिला तस्कर का मोबाइल भी पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया है। महिला तस्कर के उस मोबाइल से गांजा तस्करों से जुड़े राज खुल सकते है।
थाने से गांजा बेचने के लिए सिंघावली अहीर के पुलिस कर्मी व डौला की महिला तस्कर के बीच मोबाइल पर बातचीत की रिकार्डिंग वायरल हो गई थी। इस पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कर्मी सत्यबीर को सस्पेंड करके जांच शुरू कराई थी। इस मामले में जांच के लिए पुलिस ने महिला तस्कर का मोबाइल कब्जे में लिया है, ताकि उसे जांच में शामिल किया जा सके। आरोप है कि महिला तस्कर ने डौला चौकी पर पहुंचकर चेतावनी दी कि अगर मोबाइल उसे वापस नहीं दिया गया तो वह बागपत में अधिकारियों के पास पहुंचकर सभी पुलिस कर्मियों की पोल खोल देगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला तस्कर के मोबाइल में जिले के कई गांजा तस्करों के नंबर व रिकार्डिंग है। इसी तरह डौला चौकी के कई पुलिस कर्मियों के नंबर व रिकार्डिंग भी उस मोबाइल में होने की बात कही जा रही है। हालांकि यह पुलिस की जांच में साफ होगा कि उन रिकार्डिंग में किस तरह की बात हो रही है। एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार इस मामले में पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया जा चुका है और इसकी जांच चल रही है।