फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seal limits will not pass through the border

सीमाएं सील, बॉर्डर से नहीं गुजर सकेंगे

Thu, 23 Apr 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Seal limits will not pass through the border
यूपी-हरियाणा बॉडर सील करवाते नॉडल अधिकारी राजकुमार चौधरी व पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिले की सीमाएं सील कर दी गई है। अनावश्यक आवाजाही को रोकने के लिए कदम उठाया गया। बिना पास वाले अब आवाजाही नहीं कर सकेंगे। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने क्षेत्र का भ्रमण किया। क्रय केंद्रों की स्थिति भी देखी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम ने जिलेभर में क्रय केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के निर्देश दिए। लोगों से कहा कि बिना जरूरत के घर के बाहर न निकले। प्रशासन की टीम जरूरत का सामान आपके घर तक पहुंचाएगी। फायर बिग्रेड टीम से सैनिटाइज कराया और टीम को प्रोत्साहित किया। कहा कि साफ-सफाई टीम कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रही है। इसके अलावा जिले से लगने वाली सीमाएं भी सील कर दी गई है। डूंडाहेड़ा, निवाड़ा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सख्ती की गई। बड़ौत में सुबह से 11 बजें तक पुलिस का सख्त पहरा रहा। नगर की खल चूरी मंडी को नवीन मंडी स्थल पर स्थानांतरित किये जाने के बाद पुलिस-प्रशासन को थोड़ी राहत मिली है। क्योंकि सबसे अधिक इस मंडी के बाहर ही लॉकडाउन का उल्लंघन होने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed