फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SE suspended JE accused of embezzlement

गबन के आरोपी जेई को एसई ने किया निलंबित

Fri, 13 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
SE suspended JE accused of embezzlement
मुलसम बिजलीघर के जेई ने बाहरी युवकों की तैनाती दिखाकर लगाया था निगम को चूना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मुलसम गांव के बिजलीघर पर तैनात जेई सोमेश कर्णवाल को एसई रणविजय सिंह ने निलंबित कर दिया है। बाहरी युवकों की फर्जी तैनाती दिखाकर उन्हें प्रति माह मानदेय दिलाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई।
16 जुलाई 2021 मेें जेई सोमेश कर्णवाल की मुलसम गांव के बिजलीघर पर तैनाती हुई थी। तैनाती के बाद से ही उनकी विभागीय कार्यों में रुचि न लेने, उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत ऊर्जा निगम के अफसरों को मिलनी शुरू हो गई थी। एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार को अप्रैल माह में शिकायत मिली कि जेई सोमेश कर्णवाल ने छह लोगों को निजी तौर पर रख रखा है, जो उपभोक्ताओं को चेकिंग के नाम पर डरा-धमकाकर अवैध वसूली कर रहे है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता ने 21 अप्रैल 2022 को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न तो बिजलीघर पर उपस्थिति रजिस्टर मिला और न ही अन्य रिकार्ड। एसएसओ बालिस्टर ने भी बताया था कि बिजलीघर पर मात्र तीन लाइनमैन महेश कुमार, सतेंद्र व अजित काम करते है, अन्य कोई व्यक्ति बिजलीघर पर काम नहीं करता।
विज्ञापन

एक्सईएन राजेश कुमार ने 4.78 लाख का नुकसान पहुंचाने पर की रिपोर्ट एसई रणविजय सिंह को सौंपी थी। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसई ने जेई को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई मेरठ ने की मामले की जांच
फोटो संख्या 9
बड़ौत। एसई मेरठ विजयपाल और अधिशासी अभियंता रामबाबू ने शुक्रवार को बकाया बिल होने के बावजूद एक उपभोक्ता को नियम विरुद्ध नया विद्युत कनेक्शन देने के मामले की जांच की। उन्होंने अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार से जानकारी जुटाई। साथ ही विद्युत कनेक्शन देने वाले अवर अभियंता से भी बातचीत की। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट एमडी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed