{"_id":"5f8f28778ebc3e9bb2207564","slug":"sdm-and-co-investigated-in-dattanagar-baghpat-news-mrt507049640","type":"story","status":"publish","title_hn":"दत्तनगर में एसडीएम और सीओ ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दत्तनगर में एसडीएम और सीओ ने की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच के दौरान पटाखा निर्माण नहीं मिला, ग्रामीणों को चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। आगरा में हुए हादसे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। दत्तनगर गांव में अवैध पटाखों का बड़े पैमाने पर निर्माण होता है। एसडीएम सदर और सीओ खेकड़ा ने गांव के कई घरों में पहुंचकर जांच की। इस दौरान जांच अधिकारियों को किसी भी घर में पटाखे बनते नहीं मिले। उन्होंने कहाबिना अनुमति के अवैध निर्माण किया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
क्षेत्र के दत्तनगर गांव में कई साल से पटाखे बनाने का कार्य किया जाता है। पिछले साल प्रशासन ने गांव में पटाखे बनाने वाले लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे। आगरा हादसे के बाद मंगलवार को प्रशासन ने जिले में चेकिंग अभियान चलाया।
एसडीएम सदर अनुभव सिंह और सीओ खेकड़ा एमएस रावत ने गांव में पटाखा निर्माण से जुड़े रहे लोगों के घरों में जांच की। ग्रामीणों से पटाखे बनाने की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों को गांव में पटाखे बनते नहीं मिले हैं। जांच कर अधिकारी लौट गए। सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि अवैध तरीके से पटाखा निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस-प्रशासन सख्त अवैध काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।