फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scuffle with the police, the history sheeter ran away

पुलिस से हाथापाई, हिस्ट्रीशीटर छूट कर भागा

Thu, 31 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with the police, the history sheeter ran away
गांव फतेहपुर पुट्ठी में दबिश देकर पुलिस ने पकड़ लिया था हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन

महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस को घेर कर की हाथापाई, इसका फायदा उठाकर भाग हिस्ट्रीशीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर पुट्ठी गांव में दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया। इसी दौरान कुछ लोगों और महिलाओं ने विरोध करते हुए पुलिस को घेर लिया और हाथापाई की। इसका फायदा उठाकर हिस्ट्रीशीटर दीवार कूदकर भाग निकला। उधर, सीओ ने ऐसे मामले से अनभिज्ञता जताई है।
बिनौली थाना पुलिस को सूचना मिली कि विधानसभा चुनाव में जिला बदर किया गया बिनौली थाने का हिस्ट्रीशीटर लोकेंद्र पुत्र ओमपाल निवासी फतेहपुर पुट्ठी गांव में आया हुआ है। इसकी सूचना पर बिनौली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग और महिलाएं वहां पर आ गई और पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी। यह देख हिस्ट्रीशीटर लोकेंद्र मौके का फायदा उठाकर दीवार कूदकर भाग निकला। उधर पुलिस कर्मियों के साथ हुई हाथापाई की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की दूसरी टीम गांव पहुंची, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी का कहना था कि हाथापाई जैसा कोई मामला नहीं है। पुलिस सूचना पर गांव गई थी, पुलिस को देख आरोपी हिस्ट्रीशीटर दीवार कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। - अनुज मिश्र, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed