{"_id":"624733e02503437eec0c4d90","slug":"scuffle-with-mining-officer-and-police-team-baghpat-news-mrt5827035128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करा रहे भाकियू जिलाध्यक्ष ने पकड़े जाने पर की हाथापाई, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करा रहे भाकियू जिलाध्यक्ष ने पकड़े जाने पर की हाथापाई, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू (तोमर) जिलाध्यक्ष सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अवैध मिट्टी खनन की जानकारी पर खनन अधिकारी और पुलिस टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। आरोप है कि टीम के साथ भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष और उनके साथियों ने हाथापाई कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया। साथ ही पोकलेन मशीन व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किए गए। इस मामले में जिलाध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के अनुसार सरूरपुर से लधवाड़ी वाले रास्ते पर खेतों में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे खनन अधिकारी हवलदार सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। आरोप है कि भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष नीटू नैन उर्फ बोक्का ने टीम का विरोध किया। हाथापाई भी की। मामला बढ़ने पर सीओ बागपत अनुज मिश्र, खेकड़ा सीओ युवराज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। साथ ही पोकलेन मशीन व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया। खनन अधिकारी हवलदार यादव की तहरीर पर भाकियू जिलाध्यक्ष नीटू नैन उर्फ बोक्का, सहदेव, सचिन और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।