फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scope of the legislator from farmers

गन्ना किसानों ने विधायक का आवास घेरा

Tue, 22 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 22 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Scope of the legislator from farmers
बड़ौत में छपरौली विधायक के आवास पर क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते विधायक वीरपाल राठी। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में मलकपुर चीनी मिल से जुड़े क्षेत्र के किसानों ने बड़ौत स्थित छपरौली विधायक वीरपाल राठी के आवास का घेराव किया। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि हमने आपको चुना, अब हमारे गन्ने की व्यवस्था करना आपका काम है। इस पर विधायक ने सभी किसानों की पंचायत की। इसमें पांच सदस्यों की कमेटी गठित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 10 दिन में गन्ने का इंतजाम नहीं हुआ तो 23 नवंबर को किसान तहसील पहुंचकर पंचायत करेंगे। उसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। मलकपुर मिल से जुड़े किसानों को एक ओर तो गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है और वहीं गन्ना सत्र शुरू हो गया और मिल भी नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन


गन्ने की कटाई नहीं होने से गेहूं की बुआई भी लटकने के आसार बन गए है। आक्रोशित किसान बड़ौत स्थित छपरौली विधायक वीरपाल राठी के आवास पहुंचे और घेराव किया। विधायक वीरपाल राठी किसानों के बीच आए और कहा कि क्षेत्र में अलग आंदोलन नहीं होना चाहिए। हम सब एक है। खाप के चौधरी भी आंदोलन से जुड़े है, उनका सम्मान भी होना चाहिए। हम सब पार्टीबाजी से अलग होकर एकजुटता से आंदोलन चलाना चाहिए। जब तक भुगतान नहीं हो, मिल नहीं चलना चाहिए। इस अवसर पर मौजूद किसानों की 5 सदस्यों की कमेटी गठित की गई और निर्णय विधायक पर सौंपा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


5 सदस्यों की कमेटी ने विचार-विमर्श कर उनके निर्णय को विधायक ने सुनाया कि 23 नवंबर को सभी दलों, सभी किसानों को दलगत राजनीति से उठकर बड़ौत तहसील में एक बजे पंचायत की जाएगी। पंचायत में ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। विधायक ने कहा कि किसानों के गन्ने का इंतजाम भी होना आवश्यक है। इन सब मुद्दों पर पंचायत में बात होगी।


इस अवसर पर चौधरी महक सिंह, रामबीर सिंह, सरदार सिंह कुर्डी, रणवीर, प्रेमपाल, करण, सहेंद्र रंछाड, रामफल, शिवचरण, महीपाल प्रधान, शैलेश, सतेंद्र, चंदरपाल, वेदपाल, बिल्लू, मुनेश बरवाला, नरेश ठेकेदार, साधु, ब्रजपाल, विक्रम सिंह, विनोद, प्रवीण, सुदेश, ब्रजपाल, विकास प्रधान, ऋषि, राजकुमार प्रधान, पुष्पेंद्र, धीरज, बबली, भगत, हुसना आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed