{"_id":"60393ec38ebc3ee9054652c9","slug":"schools-will-be-run-according-to-schedule-baghpat-news-mrt527376116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेड्यूल के आधार पर होगा विद्यालयों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेड्यूल के आधार पर होगा विद्यालयों का संचालन
विज्ञापन
मवीकलां गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में की गई पेंटिंग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विभिन्न कक्षा के छात्रों को बुलाने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित
- बीएसए ने प्रधानाध्यापकों व हेडमास्टर को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एक मार्च से परिषदीय विद्यालयों का संचालन शेड्यूल के आधार पर किया जाएगा। अलग-अलग कक्षा के छात्रों को विद्यालय बुलाने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए है। विद्यालयों में शेड्यूल के आधार पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिक्षण कराया जाएगा। मास्क अनिवार्य रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एक मार्च से परिषदीय विद्यालयों का संचालन शुरू किया जाएगा। विद्यालयों में बच्चों को शिक्षण के लिए बुलाने के लिए शेड्यूल तैयार किया गया है और इसी के आधार पर शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए है। अलग-अलग कक्षा के छात्रों को शिक्षण के लिए सप्ताह के अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए है। इसके अलावा विद्यालयों में थर्मल स्कैनिंग, साबुन की व्यवस्था करा के निर्देश दिए गए है। बच्चों अथवा शिक्षकों में बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षण दिखाई देने पर उनका चिकित्सकों से परीक्षण कराया जाएगा।
विद्यालयों के बाहर चस्पा किए जाएंगे नोटिस
बागपत। विद्यालय के नोटिस बोर्ड और बाहरी दीवार पर सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने, सैनिटाइजर, सफाई व थूकने पर प्रतिबंध के नोटिस चस्पा किए जाएंगे।
विज्ञापन
------------
अभिभावकों की सहमति लेंगे शिक्षक
बागपत। छात्रों को विद्यालय बुलाने के लिए अभिभावकों की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अभिभावकों को छात्र के स्वास्थ्य संबंधी स्वघोषणा पत्र देना होगा।
इस शेड्यूल के आधार पर होगा शिक्षण
स्तर दिन कक्षा
प्राथमिक सोमवार व बृहस्पतिवार एक व पांच
मंगलवार व शुक्रवार दो व चार
बुधवार व शनिवार तीन
उच्च प्राथमिक सोमवार व बृहस्पतिवार छह
मंगलवार व शुक्रवार सात
बुधवार व शनिवार आठ
-------------
नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों के निरीक्षण के लिए टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर विद्यालय की प्रबंध समिति व शिक्षक जिम्मेदार होंगे।