{"_id":"632dfa86e410630c203ef4b4","slug":"schools-up-to-12th-will-remain-closed-due-to-rain-baghpat-news-mrt606584359","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
विज्ञापन
बारिश के कारण बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
बागपत। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन ने शनिवार को कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। शुक्रवार को भी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी कर दी थी।
जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद जिलाधिकारी राजकमल यादव ने शुक्रवार की सुबह कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। शुक्रवार सुबह देर से आदेश होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों को बंद कराया। स्कूल बंद होने की सूचना पर अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्कूलों में पहुंचे। सुबह से चल रही बारिश के कारण डीएम राजकमल यादव ने शनिवार को भी कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम राजकमल यादव ने शिक्षा विभाग व स्कूल संचालकों के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।