फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   schools holidays for 30 to 2 August

30 से दो तक स्कूलों की छुट्टी

Wed, 27 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 27 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा और पुरा महादेव के ऐतिहासिक मेले को देखते हुए जिले के शिक्षण संस्थाओं में 30 जुलाई से दो अगस्त तक अवकाश रहेगा। डीएम ने डीआईओएस और बीएसए को इस बाबत निर्देश भेज दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण कांवड़ मार्गों पर रूट या तो डायवर्ट करना पड़ रहा है, या फिर मार्ग बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में स्कूली बच्चों को परेशानी होना लाजिमी है। इसलिए जनपद के शिक्षण संस्थान 30 जुलाई से दो अगस्त तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


कांवड़ियों की सुरक्षा चाक चौबंद
बागपत। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अफसरों ने एक और प्लान तैयार किया है। इस बार पुलिस की हर कांवड़िए पर नजर है। बाइक पर सवार होकर पुलिस वाले दूरबीन की मदद से कांवड़ियों की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इस बार बाइकों पर सवार होकर  भी पुलिस दस्ता कांवड़ियों की निगरानी कर रहा है। एएसपी अजीजुल हक का कहना है कि कांवड़ मार्ग पर 30 बाइक पर पुलिसवाले दूरबीन से लैस किए गए हैं। किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी। 


वाहन खड़ा मिला तो होगा जब्त 
बागपत। कांवड़ मार्ग पर वाहन खड़ा करना वाहन स्वामी को महंगा पड़ सकता है। मेला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि कांवड़ मार्ग पर वाहन खड़ा मिला तो उसी समय वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed