{"_id":"6176f38e0f08be4205789b87","slug":"schools-closing-prematurely-baghpat-news-mrt5622580167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की समय से पहले की छुट्टी, 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की समय से पहले की छुट्टी, 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
बागपत के पुराना कस्बे स्थित प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरकारी स्कूलों में भले ही बेहतर शिक्षा देने का दावा किया जाता हो परंतु शिक्षक-शिक्षिकाएं सुधरने को तैयार नहीं हैं। वे स्कूलों में समय पर नहीं पहुंचते हैं। वहीं, समय से पहले ही छुट्टी करके घर चले जाते हैं। बीएसए के छापे में इसकी पोल खुली। इस तरह के लापरवाह शिक्षकों को बीएसए ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उसकी रिपोर्ट सीडीओ व डीएम को भेजी है।
बीएसए राघवेंद्र सिंह बागपत के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बीती 21 अक्तूबर की दोपहर 2.52 बजे पहुंच गए। उस वक्त बच्चों की छुट्टी की जा चुकी थी और सभी कक्षों के ताले लगा दिए गए थे। शिक्षिकाएं भी घर जाने के लिए विद्यालय से बाहर आ गई थीं। इस तरह निर्धारित समय दोपहर 3.30 बजे से पहले स्कूल बंद कर दिया गया। बीएसए को स्कूल में देख शिक्षिकाओं ने दौड़ लगा दी। इसलिए शिक्षक पुष्पेंद्र, शिक्षिका लता रीना राज, अर्चना चौधरी, अमिता, पूनम, रश्मि, ऊषा यादव, मीनू जैन, रीना रानी, अनामिका पांडेय, मेनका को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने कार्रवाई करने की रिपोर्ट सीडीओ व डीएम को भेजी है।
दिल्ली निवासी शिक्षिकाओं के कारण अव्यवस्था
खेकड़ा व बागपत ब्लॉक में अधिकतर शिक्षिकाएं दिल्ली से आती हैं। उनमें से कुछ शिक्षिकाएं स्कूलों में समय पर नहीं पहुंचती हैं तो वे स्कूल से जल्दी निकली जाती हैं। इस तरह उन शिक्षिकाओं के कारण ही अव्यवस्था फैली हुई है। स्कूल की जल्दी छुट्टी करके जाने वाली शिक्षिकाओं में भी अधिकतर दिल्ली की रहने वाली थीं।