{"_id":"62d705925eed9325eb51f519","slug":"school-van-stuck-at-bijraul-road-railway-crossing-baraut-news-mrt5976916159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी स्कूली वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजरौल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी स्कूली वैन
विज्ञापन
बिजरौल रोड रेलवे क्रांसिग पर फंसी वैन में धक्का लगाते बच्चे
- फोटो : BARAUT
बिजरौल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी स्कूली वैन
बागपत, बड़ौत। सोशल मीडिया पर एक स्कूल की वैन में बच्चों द्वारा धक्का लगाने का वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में वैन बिजरौल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी नजर आ रही है, गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। यह वैन छपरौली रोड स्थित डिवाइन ग्लोबल एकेडमी की बताई जा रही है।
डीएम व बीएसए के आदेशों के बावजूद नगर व देहात क्षेत्र के स्कूल संचालक खटारा वाहनों से बच्चों को स्कूल लाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो व कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में वैन खराब दिखाई दे रही है, जिसमें बच्चे पीछे से धक्का लगा रहे हैं। धक्का लगाते हुए जब बच्चे वैन को लेकर बिजरौल रोड रेलवे क्रासिंग पर पहुंचते हैं तो वैन वहां पर फंसी जाती है। उधर बच्चे भी धक्का लगाते हुए थक जाते हैं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था, बावजूद इसके शिक्षा विभाग चादर तानकर सोया हुआ है। शिक्षा विभाग ने एक बार भी वायरल वीडियो की जांच करना उचित नहीं समझा।
वायरल वीडियो में जो वैन दिखाई दे रही है उसमें छपरौली रोड डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के बच्चे बताए जा रहे हैं। इस संबंध में स्कूल के प्रबंधक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। हाल में तो हमारे विद्यालय का कोई वीडियो नहीं है या ऐसा कोई ऐसा मामला नहीं हुआ है। हो सकता है कि कोई पुराना मामला हो। इस संबंध में प्रभारी बीएसए प्रकाशचंद ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी।

बिजरौल रोड रेलवे क्रांसिग पर फंसी वैन- फोटो : BARAUT
विज्ञापन