तितरोदा में स्कूल ऑफिस का लेंटर गिरा
बिनौली। तितरोदा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के कार्यालय का लेंटर अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत रहा कि इस हादसे में कोई शिक्षक हताहत नहीं हुआ। शिक्षकों ने लेंटर गिरने की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी है।
प्लस पोलियो अभियान के दौरान रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कांता देवी, बबली, आशा रेणु, साहिका विमलेश स्कूल में बच्चों को पोलियों ड्राप पिला रही थीं। इस दौरान प्रधानाध्यापक, अरुण कुमार, सहायक अधयापक अनिल कुमार, सोनू कुमार, शिक्षामित्र जितेंद्र भी स्कूल पहुंचे थे। जब शिक्षक कार्यालय में बैठकर कार्य निपटा रहे थे। तभी कार्यालय का लेंटर भरभराकर गिरने लगा। शिक्षक बाहर भाग गए। प्रधानअध्यापक अरुण कुमार बताया कि लेंटर गिरने से कोई जानमाल की हानि नही हुई है।