{"_id":"650bcffa6731e8aacf06e3b9","slug":"sbi-bank-will-rejuvenate-council-schools-and-anganwadi-centers-baghpat-news-c-26-1-smrt1056-9206-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एसबीआई बैंक कराएगा परिषदीय स्कूलों व आंगनबाड़ी केद्रों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एसबीआई बैंक कराएगा परिषदीय स्कूलों व आंगनबाड़ी केद्रों का कायाकल्प
Thu, 21 Sep 2023 10:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
शामली। भारतीय स्टेट बैंक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प कराएगा और यदि कोई बैंक में कायाकल्प के लिए आवेदन करता है तो उसको मेरठ ब्रांच में भेजा जाएगा। जिसके बाद मेरठ से संबंधित स्कूल को बजट जारी किया जाएगा, जिससे वहां का कायाकल्प होगा। बैंक द्वारा स्कूलों में फर्नीचर, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, रंगाई पुताई आदि कार्यों पर बजट खर्च कर छात्र-छात्राओं को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
परिषदीय व उच्च प्राथमिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत काफी जर्जर हो रही है और सरकार से भी समय से बजट नहीं आ पाता है। ऐसे में कई विभागों व बैंकों द्वारा उनका कायाकल्प कराकर वहां छात्र-छात्राओं के लिए व्यवस्था की जाती है। इसके लिए स्कूलों के प्रधानाध्यापकों या फिर अधिकारियों को भारतीय स्टेट ऑफ इंडिया बैंक में आवेदन करना होता है। जिसके बाद बैंक द्वारा उनके आवेदन को मेरठ ब्रांच में भेज देते है। स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में क्या-क्या कार्य होना है और किसलिए यह बजट चाहिए उसका भी अवलोकन करना होता है। स्कूलों में फर्नीचर, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, रंगाई पुताई आदि कार्यों के लिए ही बैंक से बजट जारी किया जाता है। संबंधित ब्रांच मैनेजर स्कूल से आने वाले आवेदन को अपने कार्यालय भेज देते है। जहां से बजट आने के बाद स्कूलाें का कायाकल्प करा दिया जाता है। शामली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर ने बताया कि अभी तक ब्रांच में पांच आवेदन आए है और अभी आवेदन मांगे गए है। जिसके बाद उनको मेरठ ब्रांच में भेज दिया जाएगा।