फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Saving habits increased if income decreased during Corona period

कोरोना काल में आमदनी घटी तो बढ़ी बचत की आदतें

Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Saving habits increased if income decreased during Corona period
बड़ौत। कोरोना वायरस महामारी से न सिर्फ देश को बदला, बल्कि लोगों की आदतें भी बदल डाली। कोरोना काल में लोगों की आमदनी घटी तो उनके अंदर बचत करने की आदतें पैदा हो गई। विपरीत स्थिति में भी लोगों ने एक-एक पैसा बचाया। इस दौरान भविष्य की चिंता में लोगों ने बचत खाते भी खुलवाए। यहीं कारण है कि एक साल के अंदर जिले के डाकघरों में 82722 बचत खाते बढ़ गए।
विज्ञापन

डाक विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में एक प्रधान डाकघर, एक मुख्य डाकघर, 16 उप डाकघर व 146 शाखाएं है। यदि डाकघरों की योजनाओं की बात की जाए तो डाकघर मेें आधा दर्जन से अधिक बचत खाते की योजनाएं है। जिनमें सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाता, आय योजना खाता, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, भविष्य निधि खाता, राष्ट्रीय बचत पत्र, ब्याजदर के साथ किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए भी विभाग द्वारा किसान विकास पत्र जैसी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विपरीत परिस्थिति से निकाल सकती है छोटी-छोटी बचत
आवास विकास में रहने वाले विकास कुमार का कहना है कि बचत की आदत व्यक्ति के साथ-साथ देश को भी खुशहाल भविष्य की ओर ले जाता है। छोटी-छोटी बचत विपरीत परिस्थिति में बहुत काम आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में डालें बचत की आदत
सोनू तोमर का कहना है कि महंगाई के इस दौर में बच्चों में बचत की आदत डाले। बच्चों को समझाए कि आप पैसे कमाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। फिजूलखर्ची की आदत उन्हें कर्ज के जाल में फंसा सकती है। इसलिए बच्चों को बचत की आदत डाले और उन्हें एक गुल्लक खरीदकर दें।

100 रुपये के निवेश शुरू बचत खाता
मुख्य डाकघर बागपत के पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा का कहना है कि जनपद में एक साल के अंदर 82722 बचत खातों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग में आप आरडी खाता खुलवाना सबसे सस्ता निवेश विकल्प है। इस खाते में आप हर महीने 100 रुपये जैसी मामूली रकम देकर शुरू कर सकते है। इसमें बढ़िया ब्याज भी मिलेगा जो हर तिमाही में आपके खाते में जुड़ जाता है। हालांकि खातों को पांच साल चलाना होता है लेकिन अगर आपको पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आप से तीन साल बाद बंद भी कर सकते हैं।
बचत खाते गत वर्ष खाताधारक वर्तमान में खाताधारक
अल्प बचत खाता 105145 136050
मासिक बचत खाता 75490 92500
भविष्य निधि खाता 2500 6200
राष्ट्रीय बचत पत्र खाता 50 550
सावधि जमा खाता 110 820
समृद्वि कन्या योजना खाता 16953 41500
मासिक आय योजना खाता 3500 8200
सीनियर सिजीन्स खाता 250 900पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed